HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू के मनाली में दो नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। लड़कियों के परिजनों ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वही शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, 12 और 14 साल की दो नाबालिग लड़कियां अपने घर से किसी काम से बाहर गई हुई थी। जब लड़कियां देर रात तक भी घर नहीं पहुंची, तो उनके परिजन घबरा गए। जिसके बाद लड़कियों के परिजनों ने उनकी हर जगह तलाश की परंतु उनका कही कोई सुराग नहीं लगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिसके बाद लड़कियों के परिजन थक हार कर पुलिस थाना मनाली पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी दोनों बच्चियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले की पुष्टि कुल्लू एसपी साक्षी वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों बच्चियों को जल्द ही ढूंढ निकालेगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





