संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ 34 वर्षीय व्यक्ति का शव, जाँच में जुटी पुलिस

By Ankita Published: 13 Mar 2023, 2:40 PM | Updated: 13 Mar 2023, 2:40 PM 1 min read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में रामपुर के झाकड़ी थाने के तहत डोबी (कोटी) में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक से संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। हालांकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

मृतक की पहचान 34 वर्षीय गंगाराम पुत्र स्वर्गीय छोटू राम निवासी गांव जलीड़ डाकघर गौरा तहसील रामपुर जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

जानकरी के मुताबिक, गंगाराम का शव गांव में बन रहे सेप्टिक टैंक में पड़ा हुआ था। जब ग्रामीणों ने उसका शव वहां पढ़ा हुआ देखा तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए।

वहीं, परिजनों ने मृतक की हत्या करने का आरोप लगाया है। बता दें मृतक बिजली बिल निकालने का कार्य करता था। मामले की पुष्टि एसडीपीओ चंद्रशेखर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।