Loading...

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 18 वर्षीय युवती, तलाश में जुटी पुलिस

Ankita • 30 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर में चच्योट निवासी एक 18 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। युवती के परिजनों ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि उसकी बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। उन्होंने बताया कि उसने अपनी बेटी की हर जगह तलाश की परंतु कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया।

लापता युवती के पिता ने पुलिस से अपनी बेटी को जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस की टीम लापता युवती की तलाश में जुट गई है।