संदिग्ध परिस्थितियों में खड्ड में पड़ा हुआ मिला प्रवासी व्यक्ति का शव

By Ankita May 2, 2023 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में थाना गगरेट के तहत लोहारली खड्ड में एक प्रवासी व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। हालाँकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

मृतक की पहचान अमर सिंह पुत्र जामन लाल निवासी यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, अमर का शव लोहारली खड्ड में पड़ा हुआ था। बता दें व्यक्ति पिछले काफी समय से शिव नगर टकारला में रह रहा था। बताया जा रहा है कि मृत व्यक्ति टीबी का मरीज था।

जब पुलिस को शव के वहां पड़े होने की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मामले की पुष्टि डीएसपी अंब वसूधा सूद ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।