Loading...

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

PARUL 28 Mar 2024 Edited 28 Mar 1 min read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते कल दोपहर को अंतरराज्यीय बस अड्‌डा हमीरपुर में बैंच पर एक अधेड़ व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा था।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बस अड्डा हमीरपुर में पहुंची। इस दौरान अधेड़ व्यक्ति बैच पर मृत पाया गया। व्यक्ति की आयु लगभग 50-60 वर्ष लग रही है। मृतक की लंबाई 5 फुट 7 इंच बताई जा रही है।

मृतक का चेहरा लंबा, रंग गेहुंआ, चेहरे पर दाढ़ी है। अभी तक इसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव की गहनता से जांच की व शव को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शव को पहचान के लिए क्षेत्रीय में 72 घंटे तक रखा जाएगा। अगर कोई व्यक्ति या परिजन इसको पहचानता हो तो वे हमीरपुर पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसएचओ हमीरपुर ने की है।