Loading...

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 72 वर्षीय बुजुर्ग का शव

PARUL • 5 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर में नादौन उपमंडल के धनेटा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान 72 वर्षीय प्रकाश चंद पुत्र राम दास के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार प्रकाश चंद घर से लापता था। परिजनों ने उन्हें जगह-जगह ढूंढा लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। इसी दौरान उसका शव धनेटा कस्बा के साथ एक नाले में मिला।

जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। साथ ही मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।