Loading...

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 19 वर्षीय युवक का शव

PARUL • 10 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में भुंतर बस स्टैंड के पास संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि बस स्टैंड के नजदीक एक युवक का शव पड़ा है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की। जिसके बाद उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

युवक की मौत कैसे हुई, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।