संदिग्ध परिस्थितियों में हुई पीडब्ल्यूडी के 30 वर्षीय चौकीदार की मौत
सोलन में 72 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, घर पर मिला शव
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में पीडब्ल्यूडी के 30 वर्षीय चौकीदार की मौत हो गई है। मृतक की पहचान कमलेश कुमार (30) पुत्र हेम राज निवासी भटवाड़ी तहसील औट जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है।
जानकारी के मुताबिक, कमलेश कुमार लोक निर्माण विभाग कुल्लू में कार्यरत था। कमलेश कुमार की सोमवार रात अचानक ही छाती में दर्द हुआ। जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।