संदिग्ध परिस्थितियों में हुई नेपाली मूल के व्यक्ति की मौत
सोलन में 72 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, घर पर मिला शव
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू के मणिकर्ण में नेपाली मूल के एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान पप्पू सिंह पुत्र विरेंद्र बहादुर निवासी नेपाल और हाल निवासी वाराणसी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी मणिकर्ण को सूचना मिली कि नेपाली मूल के व्यक्ति को पेट में तेज दर्द होने पर क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के शरीर पर चोट आदि के निशान नहीं पाए गए हैं। इसलिए इस पर किसी ने कोई शक जाहिर नहीं किया गया है। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने घटना की पुष्टि की है।