संसाली खड्ड के समीप मिला एक हफ्ते से लापता पूर्व सैनिक का शव, जाँच में जुटी पुलिस

By Ankita Published: 13 Dec 2023, 12:33 PM | Updated: 13 Dec 2023, 12:33 PM 1 min read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के उपमंडल के पंजाला गांव में संसाली खड्ड के समीप पूर्व सैनिक का शव बरामद हुआ है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। हालाँकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलसा अभी तक नहीं हो पाया है।

मृतक की पहचान 45 वर्षीय पूर्व सैनिक राजेश कुमार पुत्र छना राम निवासी धानंग गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, राजेश कुमार 7 दिसंबर से लापता चल रहा था। जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की परन्तु उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद परिजनों ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दी। अब व्यक्ति का शव खड्ड के किनारे पड़ा हुआ मिला है। एसपी पूर्ण चंद ठुकराल ने खबर की पुष्टि की है।