लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

संस्कृति को संरक्षित रखने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका- डॉ. शांडिल

PARUL | 6 नवंबर 2023 at 2:19 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

डॉ. शांडिल ने साधुपुल में दो दिवसीय मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि करी शिरकत

HNN/सोलन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि अपनी समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने और परम्पराओं से जन-जन को परिचित करवाने के लिए मेले और उत्सवों के आयोजन में युवाओं को जोड़ा जाना आवश्यक है। डॉ. शांडिल सोलन के कंडाघाट उपमंडल के साधुपुल में दो दिवसीय मेले के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर स्थानीय प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना की और सभी के सुखी जीवन की कामना की। डॉ. शांडिल ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं। मेले में लोगों को सुख-दुःख बांटने के अतिरिक्त प्रदेश की संस्कृति को जानने का अवसर भी मिलता है। प्रदेश सरकार द्वारा मेलों के संरक्षण पर विशेष बल दिया जा रहा है ताकि भावी पीढ़ी अपनी संस्कृति को आत्मसात कर सके।

उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी का यह दायित्व है कि वो अपनी धरोहर को संजोए रखे। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्मरण रखना होगा कि अपनी परम्पराओं, संस्कृति और हस्तशिल्प को संरक्षित रख ही विकास के मार्ग पर सशक्त कदम बढ़ाए जा सकते हैं। डॉ. शांडिल ने कहा कि ऐसे आयोजनों में कुश्ती और कबड्डी जैसे पारम्परिक खेलों का आयोजन भी किया जाता है। इन पारम्परिक खेलों के माध्यम से आज युवा विश्व में देश की प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अपने पारम्परिक खेलों के लिए समय दें। उन्होंने इस अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया। उन्होंने साधुपुल मंदिर के मंच निर्माण के लिए 02 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने दुर्गा माता मंदिर साधुपुल के सामुदायिक भवन के लिए 03 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने मेला समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 11 हजार रुपए देने की घोषणा की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]