सचिव शिक्षा डाॅ. अभिषेक जैन ने राजकीय डिग्री काॅलेज ऊना का किया दौरा
HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल
सचिव शिक्षा डाॅ अभिषेक जैन ने राजकीय महाविद्यालय ऊना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने काॅलेज परिसर का निरीक्षण किया तथा काॅलेज द्वारा उपयोग की गई भूमि तथा शेष बची भूमि के बारे में काॅलेज प्रशासन से चर्चा की तथा काॅलेज प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चैहान, तहसीलदार ऊना सहित काॅलेज प्रशासन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।