Loading...

सड़क किनारे खड़ी बाइक चोरी, मामला दर्ज

Ankita • 1 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत डैहर के अलसू गांव में सड़क किनारे पार्क की गई बाइक चोरी हो गई। बाइक के चोरी होने पर बाइक मालिक ने पुलिस थाना सुंदरनगर में शिकायत दर्ज करवा बाइक को ढूंढने की गुहार लगाई है।

शिकायत मिलने के उपरांत पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता दलीप कुमार पुत्र जीत राम निवासी गांव असलू डाकघर डैहर ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसने पिछले वर्ष 2024 के अप्रैल माह में एक टीबीएस बाइक (एचपी एचपी 31डी 5289) खरीदी थी।

प्रतिदिन की तरह 19 जून की रात को उसने अपनी बाइक असलू गांव में सड़क के किनारे खड़ी की थी। अगले दिन 20 जून को जब वह अपने घर से बाइक लेने सड़क पर गया तो देखा कि बाइक वहां पर नहीं थी। उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।