सड़क किनारे खड़े किशोर को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, घायल

By SAPNA THAKUR Published: 14 Dec 2022, 12:35 PM | Updated: 14 Dec 2022, 12:37 PM 1 min read

HNN/ पांवटा

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक किशोर को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह घायल हुआ है। पुलिस को दी गई शिकायत में कुमारी प्रीती देवी पुत्री महिपाल निवासी रामपुर जिला सहारनपुर ने बताया कि वह लेबोरेट कम्पनी मे कार्यरत है और नारीवाला मे अपने परिवार के साथ रहती है।

बताया कि वह अपने भतीजे प्रियांश के साथ अपनी बहन के घर गई थी। यहाँ से जब वह वापिस लौट रहे थे तो लक्की ढाबा नारी वाला के सामने ही सड़क किनारे खड़े हो गए। इस दौरान यहाँ राजबन की तरफ से आई एक बाइक ने प्रिंयाश को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से प्रिंयाश को सिर व बाजु पर गंभीर चोटे लगी।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी बाइक चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि हादसा बाइक चालक की तेज रफ्तारी और लापरवाही के कारण पेश आया है। वहीं पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।