HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में लंबागांव के तहत आने वाली ग्राम पंचायत सोल वनेहड़ पंचायत में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा सड़क के किनारे खड़े एक जीप ट्राले को आग लगाई गई है। गनीमत रही कि ठंड होने के कारण टायर को लगी आग बुझ गई। जिससे कि ट्राला जलने से बच गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की पहचान राकेश कुमार निवासी सोल वनेहड़ डाकघर अपर लंबागांव के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार रोजाना की तरह वीरवार रात को भी वाहन को अपने घर के साथ जाने वाली लंबागांव-सरालपट सड़क किनारे खड़ा करके घर चला गया। लेकिन अगली सुबह जब वह अपने वाहन के पास पहुंचा तो वह अपने ट्राले के टायर को आधा जला हुआ देख कर हैरान रह गया। जिसके बाद उसने पुलिस थाना लंबागांव में अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि परिचालक की तरफ ट्राले का टायर आधा जला हुआ था। कुछ शरारती तत्वों ने ट्राले के टायर को आग लगाकर जलाने की कोशिश की थी, जो नाकामयाब हो गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उसने बताया कि शरारती तत्वों ने ट्राले के पिछले टायर को आग लगाई गई थी। इस कारण ट्राले का आधा टायर तो जल गया था लेकिन ठंड होने के कारण टायर को लगी आग बुझ गई थी। इससे ट्राला जलने से बच गया। यदि आग न बुझी होती तो ट्राला राख हो जाता। बताया जा रहा है कि इसी सड़क पर आज से करीब पांच-छह महीने पहले भी शरारती तत्वों ने दो स्कूटियों और एक बाइक को जला दिया था लेकिन अभी तक ये शरारती तत्व पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
वहीं लोगों का कहना है कि यह नशेड़ियों का ही काम हो सकता है। बता दें कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही इस संबंध में मौके का मुआयना करके जांच भी शुरू कर दी है। लंबागांव पुलिस के कार्यकारी प्रभारी कर्म सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लोगों ने इस क्षेत्र में रोजाना पुलिस गश्त की मांग की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





