Loading...

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन घायल

PARUL • 11 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में कुल्लू-मनाली हाईवे तीन स्थित एचआरटीसी वर्कशॉप बाशिंग के पास एक हादसा पेश आया है। यहां एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान चालक उत्तम निवासी बबेली, प्यारे सिंह निवासी सेउबाग तथा राजेंद्र निवासी बंदरोल के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एचआरटीसी वर्कशॉप बाशिंग के पास एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाया गया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर की। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने मामले की पुष्टि की है।