सड़क किनारे पड़ा मिला 36 वर्षीय युवक का शव
HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर में पुलिस थाना बड़सर के तहत सठवीं पंचायत में सड़क किनारे एक 36 वर्षीय युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान विनीश कुमार (36) पुत्र विधि चंद के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विनीश कुमार पेशे से ट्रैक्टर चालक था। स्थानीय लोगों ने जब सड़क किनारे उसके शव को पड़ा देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
एसडीपीओ आईपीएस अधिकारी सचिन हीरेमठ ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने हत्या की आशंका नहीं जताई है। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।