Loading...

सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Ankita • 12 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू के आनी उपमंडल में शवाड के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला है। हालांकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। मृतक की पहचान 53 वर्षीय हुकम चंद निवासी कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकरी के अनुसार, हुकम चंद का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ था। जब वहां से गुजर रहे वाहन चालकों और यात्रियों ने उसका शव नीचे पड़ा हुआ देखा तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वहाँ मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी रविंदर सिंह नेगी ने बताया कि सड़क किनारे से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।