Loading...

सड़क किनारे पार्क किये टिप्पर से डीजल चोरी

PRIYANKA THAKUR • 27 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

राजधानी शिमला के पुलिस थाना बालूगंज के तहत आते रामपुरी क्योंथल में अज्ञात चोरों ने सड़क किनारे खड़े टिप्पर से डीजल चोरी कर लिया। वहीं, पुलिस ने टिप्पर चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अंशुल पुत्र रामप्रकाश ने बताया कि देर रात को उसने अपना टिप्पर रोज की तरह रामपुरी क्योंथल में सड़क किनारे पार्क किया हुआ था।

जब वह सुबह टिप्पर के पास पहुंचा तो देखा कि डीजल टैंक का ढक्कन खुला हुआ था। जैसे ही वह ढक्कन को बंद करने लगा, तो देखा कि उसमे से डीजल गायब था। इसके बाद उसने बालूगंज थाना में डीजल चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। उसने बताया कि उसके टिप्पर से 63 लीटर डीजल चोरी हुआ है। वहीं, पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर सड़क किनारे आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरो की तलाश शुरू कर दी है।