HNN / मंडी
जिला मंडी के धर्मपुर में शरारती तत्वों का एक और कारनामा सामने आया है। देर रात धर्मपुर बाजार में शरारती तत्वों ने जहां दुकानों में लगे बैनर और झंडो को नुक्सान पहुंचाया। तो वहीं, सड़क किनारे पार्क की गई गाड़ियों के भी शीशे तोड़ डाले। इस बात का पता आज सुबह तब चला जब लोग अपने घरों से बाहर निकलकर अपने वाहनों की ओर आए।
इसके बाद वाहन चालक पुलिस थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। उधर, स्थानीय कारोबारियों ने भी पुलिस थाने में शरारती तत्वों के खिलाफ हुड़दंग मचाने पर मामला दर्ज करवाया है। डीएसपी, सरकाघाट कुलदीप ने मामले की पुष्टि की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस घटना को अंजाम देने वाले शरारती तत्वों को पुलिस जल्द ही हिरासत में लेगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group