Loading...

सड़क किनारे फेंकी भारी मात्रा में एक्सपायर हो चुकी दवाएं

Ankita • 23 Apr 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के एनएच-5 पर दोहरी दिवार के समीप सड़क किनारे एक्सपायरी डेट दवाइयों के पत्ते भारी मात्रा में पड़े हुए मिले है। बता दें यह दवाई के पत्ते सोलन की फार्मा कंपनी द्वारा बनाए गए है। वहीं प्रशासन की नजर अभी तक इस पर नहीं पड़ी है।

जानकारी के मुताबिक, ललित असरानी नामक व्यक्ति ने बताया कि वह सुबह चडीगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोहरी दीवार के समीप सड़क किनारे उसने भारी मात्रा में सैंकड़ों दवाई के पत्ते देखे, जिसमे से एक को उठाकर देखा तो वह 2022 में एक्सपायर हुई थी।

दवाई के पत्ते नष्ट करने की बजाए खुले में सड़क किनारे फेंके गए थे। खुले में एक्सपायरी डेट दवा फेंकना हानिकारक है। बता दें इस तरह से एक्सपायर दवा को खुले में फेंकना बहुत ही खतरनाक हो सकता है। कोई भी बच्चा, जानवर इस दवा को खा ले तो इसका गलत असर हो सकता है।