Loading...

5 और 6 अक्टूबर को टाण्डा फायरिंग रेज में अभ्यास, स्थानीय लोग रहें सतर्क

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 43 Mins Ago • 1 Min Read

टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग का अभ्यास किया जाएगा। स्थानीय लोगों से अभ्यास के दौरान फायरिंग रेंज के आसपास न जाने और अपने मवेशियों को भी वहां न भेजने का आग्रह किया गया है।

धर्मशाला

सहायक आयुक्त (उपायुक्त) कांगड़ा विवेक चौहान ने जानकारी दी है कि भारतीय सैन्य पुलिस द्वारा टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात्री 10 बजे तक फायरिंग का अभ्यास किया जाएगा। सुरक्षा के दृष्टिगत उन्होंने फायरिंग रेंज के निकटवर्ती गांवों कोहाला, कच्छयारी, खोली तथा घुरकड़ी के लोगों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित फायरिंग प्रशिक्षण के समय फायरिंग रेंज के आसपास न स्वयं जाएं और न अपने मवेशियों को जाने दें। इसके अलावा दूसरों को भी सतर्कता बनाए रखने को कहें।

Related Topics: • •