सड़क किनारे बने टीन के खोखे से टकराई बाइक, 19 वर्षीय युवक पीजीआई रेफर…

By Ankita Published: 8 Mar 2023, 7:12 PM | Updated: 8 Mar 2023, 7:47 PM 1 min read

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन के समीप कौलावालांभूड में एक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने टीन के खोखे से टकरा गई।

हादसे में एक 19 वर्षीय युवक घायल हुआ है। घायल को मेडिकल कॉलेज नाहन से प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो युवक बाइक पर सवार होकर कौलावालांभूड की ओर जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही बाइक 108 के हॉटस्पॉट के नजदीक पहुंची तो चालक बाइक से संतुलन खो बैठा।

जिस कारण बाइक सड़क किनारे बने टीन के खोखे से जा टकराई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि बाइक के पीछे बैठे युवक को कोई चोट नहीं आई है।

घायल युवक को 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भिजवाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।