सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर से टकराई पंजाब रोडवेज की बस, हादसे में….
HNN/ सोलन
जिला सोलन के शमलेच में आज एक बड़ा हादसा पेश आया है, यहां एक पंजाब रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर से टकरा गई। बस में करीब 13 यात्री सवार थे जोकि सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
इस हादसे में बस को नुकसान पहुंचा है। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब रोडवेज की बस चंडीगढ़ से शिमला जा रही थी।
इस दौरान शमलेच पहुंचने पर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में बस सवार यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है।