लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

SAPNA THAKUR | 3 जून 2022 at 11:30 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

ठियोग-हाटकोटी मार्ग पर दोची के पास एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चालक गोपाल (39) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी धार तहसील जुब्बल जिला शिमला की मौत हो गई।

वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना जुब्बल के दोची के पास एक तेज रफ्तार कार (एचपी 10बी 5133) सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को लहूलुहान अवस्था में गाड़ी से बाहर निकाला और जुब्बल अस्पताल पहुंचाया गया। परंतु गंभीर चोटें लगने के कारण व्यक्ति की जान नहीं बचाई जा सकी। डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने हादसे की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]