सड़क क्रॉस कर रही महिला को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर…
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक बार फिर से तेज रफ्तारी का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार गाड़ी ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों द्वारा महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, महिला की हालत अब खतरे से बाहर है जिसे उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
वहीं पुलिस ने कार चालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। जानकारी अनुसार शिमला जिला के ठियोग में महिला सड़क क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान शिमला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते वह घायल हो गई। वहीँ, इसका एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार कार आती है और सड़क क्रॉस कर रही महिला को टक्कर मार देती है।