Loading...

सड़क पर खड़ी जिप्सी में अचानक लगी आग

PARUL • 31 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पतलीकूहल-पनगां सड़क मार्ग पर एक खड़ी जिप्सी में आग लगने की घटना सामने आई है। सुचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र का दल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि जिप्सी कर्नल विक्रम सिंह निवासी ऊना के नाम पर रेजिस्टर है। जो कि काफी समय से सड़क के किनारे ही खड़ी थी। जिसमें बीते कल सुबह करीब 9:30 बजे अचानक आग लग गई।

सुचना मिलते ही पुलिस की टीम और अग्निशमन केंद्र के दल ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया और उस पर काबू पाया। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।