लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सड़क पर पलटी पिकअप, हादसे में चार घायल

Ankita | 3 फ़रवरी 2023 at 4:06 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

जिला ऊना में एक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को अस्पताल भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, एक पिकअप कबाड़ से भरी हुई शाहतलाई से पटियाला मंडी की ओर जा रही थी। गाड़ी में 12 से अधिक लोग सवार थे। इस दौरान गंगाना के आगे ठंडी खुई के पास पिकअप का पिछला टायर फट गया। जिस कारण चालक जीतराम गाड़ी से संतुलन खो बैठा और गाड़ी पहाड़ी से टकरा कर सड़क पर ही पलट गई। आस-पास से गुजर रहे लोगों ने सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

गाड़ी में एक बच्चा भी सवार था जिसे गंभीर रुप से चोटें आई है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी के ड्राइवर जीत राम के बयान दर्ज किए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]