सड़क पर पैदल चल रही महिला को बाइक ने कुचला, उपचार के दौरान तोड़ा दम
HNN/ ऊना
जिला ऊना के तहत जलग्रां टब्बा में एक बाइक की टक्कर से सड़क पर पैदल चल रही महिला की मृत्यु हो गई है। मृतका की पहचान अंकिता देवी निवासी उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है।
वहीं पुलिस ने मृतका के पति अमित कुमार की शिकायत के आधार पर बाइक चालक तरूणदीप निवासी फिरोजपुर पंजाब के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले अंकिता अपने दो बच्चों के साथ जलग्रां टब्बा में सड़क पर पैदल जा रही थी। इसी दौरान ऊना की ओर से आ रहे एक बाइक चालक ने उसे बुरी तरह से कुचल दिया।
इस घटना में महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई थी। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में दोनों बच्चों को कोई चोटें नहीं आई थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे घायल अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां बीती रात बुधवार को उपचार के दौरान चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की पुष्टि एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जाँच कर रही है।