Loading...

सड़क सुरक्षा क्लब के सदस्यों ने महाविद्यालय के छात्रों को किया जागरूक

PARUL • 1 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा जागरूकता अभियान के अंतर्गत नारा लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ रोड सेफ्टी क्लब के प्रभारी नवीन शर्मा ने किया। उन्होंने वर्तमान समय में सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और इस विषय पर जन जागरण को समय की आवश्यकता बताई।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में लोग बीमारियों से इतने हताहत नहीं होते, जितने कि सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं। इसके उपरांत नारा लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। नारा लेखन में इंदू बाला, विनेश संधू तथा संजना ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया।

निशु व पायल को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। इस प्रतियोगिता में कार्यकारी प्राचार्या कविता कौशल व प्राध्यापक डॉ. रामकुमार नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पुरस्कार वितरण पर कार्यकारी प्राचार्या कविता कौशल के कर कमल से संपन्न हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों से सड़क सुरक्षा को अपने चरित्र का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में यातायात के बदलते स्वरूप और मानवीय संबंधों पर चर्चा करते हुए चालक की जिम्मेदारी पर सड़क सुरक्षा में महत्व का वर्णन किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दी एवं सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के इक्को क्लब, ऊर्जा क्लब, एनएसएस इकाई, रेड रिबन, आपदा और रेड क्रॉस, स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों ने पर चढ़कर हिस्सा लिया।