सड़क से नीचे रेलवे बाउंड्री पर गिरने से एक व्यक्ति की हुई मौत
HNN/सोलन
जिला सोलन के दोहरी दीवार में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां एक व्यक्ति सड़क से नीचे रेलवे बाउंड्री पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। लेकिन अभी तक शव कोई पहचान नहीं हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा बीती शाम 6:30 बजे हुआ है। जब एक व्यक्ति सड़क से नीचे रेलवे बाउंड्री पर गिरा और उसकी मौत हो गई। हादसे की सुचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सुचना दी।
पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंची और रेलवे पुलिस को घटना की जानकारी दी।