लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सड़क से लुढ़ककर खाई में गिरी ऑल्टो, चार लोग थे सवार, सभी…

PRIYANKA THAKUR | 2 दिसंबर 2022 at 3:20 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / कुल्लू

जिला कुल्लू के पुलिस थाना निरमंड के अंतर्गत निरमंड सड़क मार्ग पर भाटनाली के समीप एक ऑल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त गाडी में चार लोग सवार थे, जो सभी घायल हुए है। घायलों की पहचान ओम प्रकाश पुत्र मान दास गांव जगोचा खनेरी रामपुर, शांति देवी पत्नी सुंदर भंडारी उम्र 36 वर्ष गांव रचोली रामपुर, ईब्रील उम्र 14 वर्ष पुत्री सुंदर भंडारी निवासी रचोली रामपुर और सैमोयाल उम्र 10 वर्ष पुत्र सुंदर भंडारी निवासी रचोली रामपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार एचपी 92-1835 में सवार होकर लोग कही जा रहे थे। जैसे ही गाडी निरमण्ड पूजारली सड़क मार्ग पर भाटनाली के समीप पहुंची चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और गाडी सड़क से बाहर होकर पहाड़ी से लुढ़कते हुए खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने गाडी सवार सभी लोगो को खाई से बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस व निजी वाहन के द्वारा उपचार के लिए निरमण्ड अस्पताल ले आये।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, आनी डीएसपी रविन्द्र नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस मामले में चालक के खिलाफ तेज रफ्तारी व लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]