सड़क से लुढ़क कर खाई में गिरी वैन, 31 वर्षीय युवक की हुई मौत
सोलन में 72 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, घर पर मिला शव
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू के ठेला क्षेत्र में एक सड़क हादसा पेश आया है, जहां एक वैन के खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 31 वर्षीय दुर्गा दत्त पुत्र शोभाराम निवासी गांव पिंगरंग डाकघर ठेला तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्गा दत्त वैन में सवार होकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान ठेला के पास पहुंचते ही वैन सड़क से लुढ़क कर 80 फूट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में दुर्गा दत्त घायल हो गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसपी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।