लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सड़क से लुढ़क कर खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो जख्मी

Ankita | 1 जून 2024 at 3:19 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में जुन्गा-छलंडा-पीरन सड़क पर दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक कार सड़क से लुढ़क कर खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई है। इसके अलावा 2 लोग जख्मी हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

हादसे में मृतक व्यक्ति की पहचान जोगिन्द्र (44) गांव पीरन के रूप में हुई, जबकि घायलों की पहचान साहिल शर्मा (31) व नीता राम (30) के रूप में हुई है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के मुताबिक, ऑल्टो कार (HP 52C-1536) में तीन लोग सवार होकर चायल से पीरन जा रहे थे। इसी दौरान सेरगाता के समीप मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग जख्मी हो गए।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। उधर, तहसीलदार जुन्गा नारायण सिंह परमार ने बताया कि मृतक के परिवार को फौरी राहत के रूप में 20 हजार व घायलों को 10-10 हजार की राशि प्रदान की गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]