सड़क से लुढ़क कर खाई में गिरी एचआरटीसी बस, इतने यात्रियों की गई जान…..
HNN/ कुल्लू
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे है। मामला जिला कुल्लू के भुंतर-त्रेहन रोड़ पर त्रैहण से तीन किलोमीटर पीछे पेश आया है, यहां एक एचआरटीसी की बस अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में बस में सवार 2 यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि कुछ लोग जख्मी हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, एचआरटीसी की बस (HP-66 1730) नरोगी से भुंतर की तरफ आ रही थी। इसी दौरान बीच रास्ते में अचानक ही चालक बस से नियंत्रण खो बैठा, जिस कारण बस अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे के वक्त बस में 7 से 8 यात्री सवार थे। जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ यात्री जख्मी हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
वहीं घटना के बाद आस पास मौजूद लोगों द्वारा इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।