लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सड़क से लुढ़क कर चंद्रा नदी में गिरी कार, एक घायल

PARUL | 28 सितंबर 2023 at 9:29 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में मनाली-लेह हाईवे पर मूलिंग पुल के पास एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक कार सड़क से करीब 300 फीट नीचे गिरकर चंद्रा नदी में जा पहुंची। हादसे में कार चालक घायल हुआ है। घायल की पहचान गौरव पुत्र पवन कुमार राम गली जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, कार मनाली से केलांग की ओर आ रही थी। इसी दौरान जब मनाली-लेह हाईवे पर मूलिंग पुल के पास पहुंची तो चालक अचानक कार से संतुलन खो बैठा और कार सड़क से लुढ़क कर करीब 300 फीट नीचे गिरकर चंद्रा नदी के तट पर जा पहुंची। हादसे में कार चालक घायल हो गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हादसे की सुचना मिलते ही पुलिस की टीम सहित होमगार्ड और अग्निशमन विभाग के जवान मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल केलांग ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे कुल्लू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

मामले की पुष्टि मयंक चौधरी एसपी केलांग द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]