Loading...

सड़क से लुढ़क कर नाले में गिरी गाड़ी, व्यक्ति की मौत

PRIYANKA THAKUR • 25 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / ऊना

पुलिस थाना बंगाणा के तहत मलांगड़ में गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके अलावा गाड़ी में सवार एक अन्य व्यक्ति बाल-बाल बच गया है। जानकारी अनुसार, अनिल कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी भांवला जिला मंडी गाड़ी में सवार होकर मदन लाल के साथ जाहू से ऊना की तरफ जा रहा था।

इसी दौरान जैसे ही गाड़ी मलांगड़ पहुँची, तो अचानक चालक का संतुलन बिगड़ा और वाहन सड़क से लुढ़क कर नाले में जा गिरा। जब स्थानीय लोगों ने गाड़ी को नाले में दुर्घटनाग्रस्त देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची परन्तु तब तब अनिल दम तोड़ चुका था। एएसपी प्रवीण धीमान ने मामले की पुष्टि की है।