Loading...

सड़क हादसा / कालाअंब चौक के पास तेज रफ्तार डंपर ने दो ट्रकों सहित कई वाहनों को मारी टक्कर, एक घायल

By हिमांचलनाउ डेस्क नाहन Published: 14 Mar 2026, 5:45 PM | Updated: 14 Mar 2026, 5:45 PM 1 min read

कालाअंब चौक के पास तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

नाहन/कालाअंब

तेज रफ्तार डंपर ने ओवरटेक करते हुए मारी टक्कर

पुलिस थाना कालाअंब क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता कपिल पुत्र हुक्मी राम शर्मा निवासी गांव मईला, डाकघर कोटी धीमान, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर ने पुलिस को बताया कि वह ट्रक नंबर HP17J-8232 में चंडीगढ़ से टाइल लोड कर हरिपुरधार की ओर जा रहा था।

एक साथ कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त

रात लगभग 10:20 बजे कालाअंब चौक के पास एक तेज रफ्तार डंपर नंबर HR58E-6503 ने ओवरटेक करते हुए ट्रक नंबर HP17E-3991 और उसके ट्रक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक HRTC बस, मोटरसाइकिल और स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गए जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।