Loading...

सड़क हादसा / पांवटा साहिब में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवक घायल

By हिमांचलनाउ डेस्क नाहन Published: 14 Mar 2026, 6:27 PM | Updated: 14 Mar 2026, 6:42 PM 1 min read

पांवटा साहिब क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पांवटा साहिब

यू-टर्न लेते समय ट्रक ने मारी टक्कर

पुलिस थाना पांवटा साहिब में दर्ज शिकायत के अनुसार जाबिर पुत्र शबीर अली निवासी गांव पातलियों, डाकघर बातामंडी ने बताया कि रात करीब 9:15 बजे पिकअप यूनियन पातलियों के पास एक ट्रक/ट्राला नंबर HR58E-0166 ने लापरवाही से बिना देखे यू-टर्न लेते हुए मोटरसाइकिल नंबर HP17E-9725 को टक्कर मार दी।

तीन युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया।

ट्रक चालक मौके से फरार

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।