सड़क हादसा / भेड़ेवाला के पास अज्ञात ट्राले की टक्कर से युवक गंभीर घायल
पांवटा साहिब क्षेत्र में देर रात सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया।
पांवटा साहिब/भेड़ेवाला
मेला देखकर लौटते समय हुआ हादसा
शिकायतकर्ता रविशेख पुत्र पूर्ण सिंह निवासी गांव पुरुवाला ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त प्रमजीत के साथ पांवटा साहिब मेले में आया था।
तेज रफ्तार ट्राले ने मारी टक्कर
देर रात करीब 12:30 बजे भेड़ेवाला के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्राले ने प्रमजीत की मोटरसाइकिल नंबर HP17G-4484 को टक्कर मार दी।
गंभीर घायल युवक अस्पताल में भर्ती
दुर्घटना में प्रमजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।