सड़क हादसे में बाइक चालक की हुई मौत, एक घायल
HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर के हरसौर और मसलाना के बीच पड़ने वाले पुल पर एक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई है जबकि पीछे बैठा व्यक्ति घायल हुआ है। बाइक सवार एक युवक को पंजाब के नवांशहर और दूसरे को जालंधर का रहने वाला बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर बाबा बालक नाथ मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान जब वह हरसौर और मसलाना के बीच पड़ने वाले पुल के पास पहुंचे तो उनकी बाइक गाड़ी के पहियों से टकरा गई और अनियंत्रित हो गई।
हेलमेट न लगे होने की वजह से चालक की मौत हो गई। जिसके बाद दोनों युवकों को उपचार के लिए बड़सर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया। तो वहीं दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार दिया गया। डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।