सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की हुई मौत
HNN/हमीरपुर
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे हैं। मामला जिला हमीरपुर का है। जहां नादौन के कोहला में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सड़क हादसा युवक के घर से 200 मीटर की दूरी पर हुआ। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
मृतक की पहचान नीरज कुमार निवासी कोहला के रूप में हई है। जानकारी के मुताबिक, नीरज कुमार रिश्तेदार को छाड़ने घर जा रहा था। इस दौरान घर से 200 मीटर की दूरी वह हदसे का शिकार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा द्वारा खबर की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।