सड़क हादसे में बाल-बाल बचे विधायक रवि ठाकुर, चलती गाड़ी पर गिरा पेड़

By Ankita Published: 13 Feb 2023, 10:18 AM | Updated: 13 Feb 2023, 10:18 AM 1 min read

HNN/ शिमला

शिमला-देहरादून मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में लाहौल-स्पीति के कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर बाल-बाल बचे हैं। बता दें जब विधायक रवि ठाकुर लाहौल-स्पीति के कुछ फॉरेस्ट क्लीयरेंस के मामलों को लेकर देहरादून जा रहे थे। तो दोपहर के समय देहरादून से कुछ दूरी पर वह गाड़ी में एनएच पर सफर कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सडक किनारे मौजूद एक पेड़ का विशाल हिस्सा विधायक रवि ठाकुर की गाड़ी के पास आ गिरा।

गनीमत रही की इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं लगी, लेकिन गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। चलती गाड़ी पर पेड़ गिरता देख आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और वाहन में सवार लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। हालांकि इस घटना में विधायक रवि ठाकुर व उनका वाहन चालक पूरी तरह सुरक्षित है।