सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ लापता व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
झंडूता में डंगे से गिरने के बाद युवक की एम्स में मौत
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पुलिस थाना डमटाल के तहत आती ग्राम पंचायत सूरजपुर में एक व्यक्ति का शव सड़ी-गली अवस्था में पड़ा हुआ मिला है। हालाँकि व्यक्ति की मौत का असली कारण क्या है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
मृतक की पहचान ओम प्रकाश पुत्र दयाराम निवासी सूरजपुर उपरला के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, ओम प्रकाश सितंबर माह से लापता था।
व्यक्ति के लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की परन्तु कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। अब 3 माह बाद व्यक्ति का शव सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल नूरपुर में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने खबर की पुष्टि की है।