Loading...

सतलुज नदी से मिला लापता नाबालिग लड़की का शव, सुसाइड नोट में लिखी यह बात…..

PARUL • 19 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला के रामपुर में पुलिस ने सतलुज नदी से 15 साल की लड़की का शव बरामद किया है। मृतका की पहचान पायल पुत्री दिउणू राम निवासी ब्रो के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पायल तुंदन स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा थी और पिछले 26 जनवरी से लापता थी। जिसके चलते उसके परिजनों ने पुलिस थाना ब्रो में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। बता दें मृतका ने अपने माता-पिता को सुसाइड नोट भी लिखा है।

जिसमें उसने लिखा है कि ‘मैं आपको इस जन्म तो क्या अगले 7 जन्म तक भी नहीं मिलूंगी’। पुलिस ने लड़की की मां का फोन भी चेक किया है। जिससे लास्ट फोन करसोग और शिलाई के दो लड़कों को किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने लड़कों को बुलाकर उनसे पूछताछ भी की।

पुलिस अब सुसाइड नोट के आधार पर ही आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।