Loading...

सतौन में तीन मांगों को लेकर विशाल धरना, प्रशासन को दी चेतावनी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 2 Hours Ago • 1 Min Read

Himachalnow / सिरमौर


सतौन क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर रविवार को क्षेत्रवासियों ने विशाल धरना प्रदर्शन किया। धरने में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया।

नाहन/सतौन

सतौन क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर रविवार को क्षेत्रवासियों ने विशाल धरना प्रदर्शन किया। धरने में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया।

धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से सतौन क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने सतौन से रेणुका जी सड़क मार्ग के शीघ्र पक्कीकरण, सतौन पुल की जल्द मरम्मत और सतौन उप-तहसील को पुनः नियमित रूप से संचालित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि उप-तहसील में पहले सप्ताह में दो दिन अधिकारियों की उपस्थिति रहती थी, जिससे लोगों को राहत मिलती थी, लेकिन वर्तमान में यह व्यवस्था प्रभावित हो गई है।

धरने में अधिवक्ता दिनेश सिंह चौहान, सतौन से तरुण शर्मा को अध्यक्ष, विजेंद्र तोमर को समाज सेवक, मनोज पुंडीर को समाज सेवक, गोपाल ठाकुर को समाज सेवक, हरिचंद शर्मा को समाज सेवक, सुखदेव तोमर को समाज सेवक, राजेंद्र शर्मा को समाज सेवक, हिरदाराम पुंडीर को समाज सेवक, कमलेश सिंह को समाज सेवक, रोहित को समाज सेवक, प्रवीण को समाज सेवक तथा मनीष चौहान को समाज सेवक के रूप में शामिल रहे।

वहीं, सतौन पंचायत से रजनीश चौहान को पूर्व प्रधान, कुलदीप शर्मा को पूर्व बीडीसी वाइस चेयरमैन, सतीश शर्मा को पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष और सुरेंद्र चौहान को पूर्व पदाधिकारी के रूप में मौजूद रहे।

अंत में प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आगामी दिनों में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।