सदर थाना पुलिस नाहन ने रंगे हाथ पकड़ा सट्टेबाज
1 रुपए के बदले 80 रुपए देने का दे रहा था ग्राहक को प्रलोभन
HNN/ नाहन
नाहन थाना सदर पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सट्टेबाज को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामाधोण निवासी सुमेर चंद अपनी रेणुका जी बाईपास रोड स्थित दुकान के बाहर खड़ा होकर 1 रुपए के बदले 80 रुपए देने का प्रलोभन दे रहा था।
पुलिस के द्वारा जाल बिछाते हुए आरोपी को धड़ा सट्टा की पर्ची सहित रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस के द्वारा तलाशी ली जाने के बाद आरोपी के पास से 1590 रुपए नकद भी बरामद किए गए।
सदर थाना पुलिस के द्वारा सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 ए-67 के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि जिला पुलिस कप्तान के द्वारा की गई है।