Loading...

सप्ताह के भीतर हुई तीसरी वारदात, लाखों के आभूषण और हजारों रुपयों की नकदी हुई चोरी

PARUL • 7 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में चोरों ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। चोर ऐसे घरों को अपना निशाना बना रहे है जो लंबे समय से बंद पड़े हैं। जिले में एक सप्ताह के भीतर ही चोरी की यह तीसरी खबर है जो उपमंडल घुमारवीं के भटोली क्षेत्र से सामने आ रही है। जहां चोर एक घर के ताले तोड़कर लाखों के आभूषण और हजारों रुपयों की नकदी चुरा ले गया है।

पीड़ित द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है। पीड़ित की पहचान हेमराज राज शर्मा निवासी भटोली के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, हेमराज पर्यटन विभाग में कर्मचारी हैं। जो आजकल राजधानी शिमला में कार्यरत हैं। हेमराज ने बीते दिन मंगलवार को पुलिस थाना घुमारवीं में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में हेमराज ने बताया कि उनका घर काफी समय से बंद पड़ा था। जिसके चलते कुछ दिन पहले इनके घर से करीब दो लाख रुपये के आभूषण और करीब 15 हजार रुपये की नकदी चुरा ली गई है। उन्होंने बताया कि चोरों ने रात के समय में इस वारदात को अंजाम दिया है और उस समय घर का कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं था।

चंद्रपाल सिंह डीएसपी घुमारवीं द्वारा मामले की पुष्टि की गई। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।