Loading...

सब्जी मंडियों में कौड़ियों के भाव बिक रही फूलगोभी, किसान चिंतित

SAPNA THAKUR • 6 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला के किसानों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। कभी किसानों को उनकी फसलों के उचित दाम नहीं मिल पाते हैं तो कभी फसलें मौसम की बेरुखी के कारण नष्ट हो जाती है। एक बार फिर से जिला के किसानों के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। जिला के किसानों को फूलगोभी के उचित दाम न मिलने से उनके माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई है। आलम यह है कि मंडियों में फूलगोभी कौड़ियों के भाव बिक रही है जिससे किसान खासे चिंतित है।

किसानों ने बताया कि उन्हें उनकी फसल के उचित भाव नहीं मिल पा रहे हैं। किसानों का मानना है कि वह खेतों से गोभी निकालकर मंडियों तक तो पहुंचा रहे हैं परंतु यहां उनको उनकी फसल के उम्दा दाम नहीं मिल पा रहे हैं। जिले की सब्जी मंडियों में फूलगोभी पांच से दस रुपये प्रतिकिलो तक बिक रही है जिससे उनकी लागत भी पूरी नहीं हो पा रही है। जिला की स्थानीय फूलगोभी के दामों में गिरावट आने का मुख्य कारण बाहर से फूलगोभी की सप्लाई आना बताया जा रहा है।