लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सभी विकास कार्यों को समय पर पूरा करना सुनिश्चित बनाएं अधिकारी-विनय कुमार

Ankita | 3 जनवरी 2024 at 6:22 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

विधानसभा उपाध्यक्ष ने नाहन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक

HNN/ नाहन

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार ने जिला के सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक कार्यों को निर्धारित लक्ष्य एवं समयावाधि के अनुरूप पूरा करना सुनिश्चित बनाएं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा विनय कुमार आज बुधवार को नाहन स्थित सर्किट हाऊस में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

विनय कुमार ने कहा कि श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में चल रही विभिन्न सड़क, पेयजल, बिजली व अन्य विकास परियोजनाओं को मुस्तैदी के साथ निर्धारित समय पर पूरा किया जाये ताकि इन कार्यो का लाभ समय पर आम जन को मिल सके।

इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा, पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा, एसडीएम रजनेश कुमार, सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्त, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण आलोक कुमार, अधिशासी अभियंता जल शक्ति आशीष राणा, अधिशासी अभियंता बिजली विभाग राहुल राणा, विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा हिमाचल प्रदेश यूथा कांग्रेस सचिव ओपी ठाकुर, जिला परिषद सदस्य जय गोपाल, कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि व अन्य लोग भी उपस्थित रहे। 

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]